Motihari news : अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती आज देंगे अर्ध्य

आस्था एवं विश्वास का महापर्व चैती छठ को ले व्रतियों द्वारा बुधवार को खरना का व्रत रखा गया.

Motihari news :मोतिहारी. आस्था एवं विश्वास का महापर्व चैती छठ को ले व्रतियों द्वारा बुधवार को खरना का व्रत रखा गया. दोपहर में व्रतियों द्वारा स्नान ध्यान कर मिट्टी के बने चूल्हे पर साठी के चावल एवं गुड़ से बने खीर, रोटी, केला का भोग छठी मईया को अर्पित करने के बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया. उसके बाद अन्य श्रद्धालु भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

इस दौरान स्वच्छता एवं पवित्रता का पूरा ख्याल रखा गया. उसके बाद व्रतियों द्वारा ठेकुआ आदि का प्रसाद तैयार करने में जुट गयी. वहीं 03 अप्रैल को व्रतियों द्वारा संध्याकालीन अर्ध्य प्रदान किया जायेगा, यानि व्रतियों द्वारा डूबते सूर्य को बांस के बने सूप या पीतल के सूप में ठेकुआ, चावल के लड्डू, गन्ना, फल और पकवान बनाकर उस सूप में रखकर सूर्य को अर्ध्य अर्पित किया जाता है. इस संबंध में धार्मिक मान्यताएं हैं कि सूर्य को अर्ध्य देने के बाद जीवन में संपन्नता आती है.

इधर बाजार में इस पर्व को लेकर शहर के मीना बाजार, बलुआ बाजार, ज्ञानबाबू चौक, जानपुल चौक सहित अन्य जगहों पर फल-फूल, शकरकंद, गागल, मुली, नींबू, सूथनी, अरूई, अरकपात आदि की दुकानें सज चुकी है. लोग व्रत को ले खरीदारी कर रहे है. यह सिलसिला गुरुवार सुबह तक जारी रहेगा. इसके अतिरिक्त अन्य सामग्रियों की भी बिक्री हो रही है.

नगर निगम क्षेत्र के 33 घाट पर चैती छठव्रति देंगी अर्घ्य, घाटों की तैयारी पूरी

मोतिहारी. चैती छठ महापर्व को लेकर शहरी क्षेत्र में घाट की तैयारी अंतिम चरण में हैं. पूजा के लिए नगर निगम क्षेत्र में करीब 33 घाट को तैयार किया गया है. व्रतियों-श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाट व जलाशय की सफाई का काम बुधवार को पूरा कर लिया गया है. नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव ने कहा कि सभी चिन्हित छठ घाट पर चुन्ना व ब्लीचिंग के छिड़काव का निर्देश दिया है. गुरुवार को घाट के आसपास ब्लीचिंग डाले जायेंगे. दोपहर बाद ही अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया जाएगा. ऐसे में लोक आस्था का महापर्व चैती छठ पूजा के प्रथम अर्ध को लेकर नगर निगम मोतिहारी के चिन्हित घाट सज धज कर तैयार हैं. इधर मोतीझील किनारे के घाटों में सुरक्षा को ले ना���िकों की टीम तैयार रहेंगी.

इस दौरान रोइंग् क्लब बोटिंग केंद्र पर कर्मियों की तैनाती होगी. जो आपातकाल की स्थिति में लोगों की मदद कर सकेंगे. बता दें, इस साल चैती छठ की शुरुआत मंगलवार को नहाय-खाय के साथ हुई है. वहीं बुधवार को खरना का त्योहार मनाया गया. वहीं आज शाम छठ व्रती अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य प्रदान करेंगे. शुक्रवार को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया जाएगा. बता दें, चार दिवसीय छठ पूजा चैत और कार्तिक दोनों महीने में मनाया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satendra prasad sat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >