Motihari: ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा

भाजपा ढेकहा मंडल के ढेकहा बाजार चौक पर मंडल कार्यसमिति बैठक और ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई.

Motihari: मोतिहारी.भाजपा ढेकहा मंडल के ढेकहा बाजार चौक पर मंडल कार्यसमिति बैठक और ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई.उक्त अवसर पर मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार ने कहा कि भारत के वीर जवानों के पराक्रम और शौर्य गाथा के सम्मान में यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है. उन्होंने कहा कि यह मजबूर नहीं मजबूत भारत है. यह गीदड़ भभकियों से डरने वाला नहीं बल्कि घुस कर मारने वाला भारत है. यह नरेंद्र मोदी का भारत है। भारत के वैभव को उच्चता प्रदान करने वाले वीर सैनिकों को हम सलाम करते हैं. उक्त यात्रा में जिला महामंत्री मार्तण्ड नारायण सिंह, ढेकहा मंडल अध्यक्ष नवल कुशवाहा, ओम प्रकाश सिंह, कामेश्वर चौरसिया, वीरबाहादुर प्रसाद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sn satyarthi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >