संध्या गश्ती में पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी की तीन बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की तीन बाइक के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अब उनके नेटवर्क की भी जांच कर रही है.

Motihari News: पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की तीन बाइक के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अब इनके नेटवर्क की भी जांच कर रही है.

एक की निशानदेही पर दो और गिरफ्तार

थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि गश्ती के दौरान पहले एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को भी चोरी की दो और बाइकों के साथ गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान थाना क्षेत्र के कौड़िया चक्की निवासी अरुण कुमार यादव, कमलेश कुमार यादव और अकीन्द्र राय के रूप में हुई है.

वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके आरोपी

पुलिस ने बरामद बाइकों के संबंध में आरोपियों से आवश्यक दस्तावेज मांगे, लेकिन वे कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके.

थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है और यह पता लगाया जा रहा है कि चोरी की बाइक कहां से लाई गई थीं और किन लोगों तक पहुंचाई जाती थीं.

तीनों को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले में आगे की जांच जारी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shashi chandra tiwary

शशि चंद्र तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं. साल 2009 में सन्मार्ग हिंदी दैनिक से पत्रकारिता की शुरुआत की और 2011 से लगातार प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वर्तमान में वह पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन से प्रभात खबर के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. समसामयिक, अपराध, राजनीति, प्रशासनिक गतिविधि और कृषि जैसे विषयों की पत्रकारिता में विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >