दो लोडेड पिस्टल के साथ तीन धराये

तुरकौलिया पुलिस ने छापेमारी कर दो लोडेड पिस्टल सहित तीन अपराधी को पकड़ा है. बरामद पिस्टल में एक अमेरिका निर्मित पिस्टल शामिल है.

तुरकौलिया. तुरकौलिया पुलिस ने छापेमारी कर दो लोडेड पिस्टल सहित तीन अपराधी को पकड़ा है. बरामद पिस्टल में एक अमेरिका निर्मित पिस्टल शामिल है. पकड़े गए अपराधियों ने खुलासा किया है कि पांच युवकों का एक गैंग है. जो एनएच पर पिस्टल के बल पर बाइक, मोबाइल आदि लूटने का काम करते है. मामले में पुलिस ने दारोगा सुधीर कुमार के स्वलिखित बयान पर एफआईआर दर्ज किया है. पकड़े गए अपराधियों में सेमरा पंचायत के पटखौलिया गांव के भिखारी यादव का पुत्र विट्टू कुमार, सेमरा भूमिहारी टोला के हरेंद्र साह के पुत्र विकास कुमार व कोटवा थाना के सवैया गांव के नरेंद्र यादव के पुत्र साहिल कुमार शामिल है. जबकि इस लूट गिरोह का सरगना सुगौली के एक गांव का रहने वाला है. बताया जाता है कि भैला छपरा में तीन दिन पूर्व हुई बाइक व मोबाइल लूट मामले में पुलिस अनुसंधान में जुटी थी. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि पटखौलिया के बिट्टू हथियार रखा हुआ है. वह सहयोगी के साथ लूट पाट करता है. पुलिस शुक्रवार को उसे दबोच लिया. उसने ही खुलासा किया कि पांच युवकों का एक लूट गिरोह बना है. सभी ने राशि इकट्ठा कर एक पिस्टल, एक देशी पिस्टल व कारतूस को खरीदे है. जिसके बल पर एनएच पर लूट पाट करते है. उसके निशानदेही पर पटखौलिया से विकास पकड़ा गया. विकास के मुर्गी फार्म में छुपाकर रखा हुआ दो लोडेड पिस्टल पुलिस बरामद कर ली. वही रघुनाथपुर बस स्टैंड के पास से साहिल को दबोच लिया जबकि गैंग के मुख्य सरगना सहित दो अभी फरार है. जिसकी छापेमारी में पुलिस जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >