चोरों ने एक ही रात चिरैया में चार घरों को बनाया निशाना

चिरैया दुशाध टोली गांव में शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने चार घरों में घुस कर करीब दस लाख के जेवर, नगदी सहित अन्य समान की चोरी कर ली.

चिरैया.थाना क्षेत्र के चिरैया दुशाध टोली गांव में शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने चार घरों में घुस कर करीब दस लाख के जेवर, नगदी सहित अन्य समान की चोरी कर ली. मामले को लेकर पीड़ित उक्त गांव निवासी राजेन्द्र पासवान, जगतलाल पासवान, अजय पासवान व रामाशंकर पासवान द्वारा इसकी सूचना थाना को दिया गया है. घटना की सूचना मिलते ही प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष वसीम फिरोज ने घटनास्थल पर पहुंच स्थिति की जानकारी लिया तथा चोरों द्वारा गांव के उतर व दक्षिण दिशा में क्षतिग्रस्त कर फेंके गये पेटी, सुटकेश, कपड़ा एवं अन्य सामानों का जांच की. मिली जानकारी के अनुसार सभी पीड़ित अपने-अपने घर में सो रहे थे कि चोर पहले राजेन्द्र पासवान के घर का टाट को तोड़ कर घर में घुस गये और चोरी की घटना को अंजाम दिया. पीड़ितों द्वारा बताया जा रहा है कि चोर कोई नशीली दवा का प्रयोग करते हुए बारी-बारी से सभी के घर में घुसकर ट्रंक व पेटी तोड़कर बड़ी आसानी से चोरी की घटना को अंजाम दिया गा. थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ितों के बयान पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है. चोरी की घटना का जल्द से जल्द उद्भेदन कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >