घर में चोरी कर रहा था युवक, तभी खुल गई गृहस्वामी की नींद; रंगेहाथ पकड़ा गया चोर

बंजरिया के चैलाहां टाल में एक युवक ने देर रात घर में घुसकर चोरी की कोशिश की. गृहस्वामी ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया. तलाशी में चोरी का मोबाइल और नकदी बरामद हुई.

Banjariya Theft News: थाना क्षेत्र के चैलाहां टाल में चोरी की वारदात को अंजाम देने पहुंचे एक युवक को गृहस्वामी ने रंगेहाथ पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी किया गया मोबाइल फोन और दो हजार रुपये नकद बरामद हुए. बाद में ग्रामीणों की मदद से आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया.

घर में घुसकर कर रहा था चोरी

जानकारी के अनुसार, चैलाहां टाल निवासी मनोज कुमार के घर में बुधवार देर रात एक युवक चोरी की नीयत से घुसा था. इसी दौरान घरवालों की नींद खुल गई.

परिजनों ने युवक को घर में सामान खंगालते हुए देख लिया और साहस दिखाते हुए मौके पर ही पकड़ लिया.

तलाशी में बरामद हुए चोरी के सामान

गृहस्वामी द्वारा तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और दो हजार रुपये नकद बरामद हुए. आरोप है कि ये दोनों सामान उसने उसी घर से चोरी किए थे.

घटना के बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए.

डायल 112 को दी गई सूचना

पीड़ित मनोज कुमार ने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया.

प्राथमिकी दर्ज, आरोपी जेल भेजा गया

बंजरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

आरोपी की पहचान चैलाहां टाल निवासी विवेक कुमार उर्फ विक्की के रूप में हुई है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajnikhil banjriya

राज निखिल एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं. उन्हें विशेष रूप से क्राइम रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया में विशेष अनुभव है. वर्तमान में वह 'प्रभात खबर' से जुड़े हैं. इससे पहल वे 'न्यूज 18 लोकल', 'पब्लिक वाइल्ड डिजिटल' और 'सन्मार्ग' में सेवाएं दे चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >