Motihari: शव आते ही गांव में मचा कोहराम, रो-रो कर बेहाल हुए परिजन

सरिसवा गांव निवासी स्व. भिखारी मियां के पुत्र मनसब अली 45 वर्ष की हत्या गुरुवार की मध्य रात्रि दो बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर कर दी गई.

Motihari: हरसिद्धि. सरिसवा गांव निवासी स्व. भिखारी मियां के पुत्र मनसब अली 45 वर्ष की हत्या गुरुवार की मध्य रात्रि दो बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर कर दी गई. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. मृतक की पत्नी समीना खातून ने रो-रो कर मूर्छित हो जा रही थी और जब होश आ रही थी तो कह रही थी कि हम लोग बर्बाद हो गए. अब बच्चों को देखरेख कौन करेगा. मेरे पति कड़ी मेहनत कर बच्चों को बाहर पढ़ा रहे थे. अब हमसे बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पाएगी ,हम लोग नहीं जिएंगे. मेरे परिवार के सभी सदस्य उन पर आधारित था ,आज वह नहीं है तो हम लोग भी नहीं रहेंगे. हमारा पास तीन हो बेटा और दुगो बेटी बा बेटी के विवाह अब कैसे हाई बेटा सब की पढ़ाई अब कैसे होई. मृतक के तीन बेटे और दो बेटियां हैं. बड़ा बेटा नसीम अख्तर 23 वर्ष जो बाहर रहकर बीटेक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पढ़ाई कर रहा है. वही 21 वर्ष वसीम आलम बी बी ए का छात्र हैं. तीसरा तौसीफ आलम बीटेक कर रहा है. बड़ी बेटी आपजा खातून इंटरमीडिएट की छात्रा है. सबसे छोटी बेटी आफिया अमन है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >