Motihari: श्री श्री 1008 श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलशयात्रा

राजपुर पंचायत के केसर कोल्ड स्टोरेज के प्रांगण से शुक्रवार को श्री श्री 1008 श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 1101 कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली.

Motihari: कल्याणपुर. प्रखंड के राजपुर पंचायत के केसर कोल्ड स्टोरेज के प्रांगण से शुक्रवार को श्री श्री 1008 श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 1101 कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली. कलश यात्रा का नेतृत्व भाजपा लघु उद्योग के मयंकेश्वर सिंह के नेतृत्व निकाली गई. इस दौरान कन्याओं ने यह स्थल से सतर घाट से जल भरकर गाजे बाजे धोड़ा और वाहनों के काफिले के साथ पुनः य���्ञ स्थल पर पहुंची. भाजपा नेता श्री सिंह ने बताया की शुक्रवार को शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का कलश यात्रा निकाली गई है. शनिवार को वेदी पुजन,अन्नाधिवास एवं पुष्पाधिवास व रविवार को शुभ प्राण प्रतिष्ठा किया जायेगा. मौके पर त्रिपुरारी शरण महाराज, आचार्य गौतम कृष्ण महाराज, आचार्य आनंद ओझा, मोहित पाण्डेय, अवधेश मिश्र व काशी के पधारे हुए वैदिक विद्वान गण आदि भक्तगण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Himanshu kumar

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >