तेजाब से झुलसी युवती से मिले जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव, मिलेगा मुआवजा

पताही थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक द्वारा फेंके गये तेजाब से झूलसी युवती का इलाज मोतिहारी के एक निजी अस्पताल पर चल रहा है.

पताही. थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक द्वारा फेंके गये तेजाब से झूलसी युवती का इलाज मोतिहारी के एक निजी अस्पताल पर चल रहा है. बुधवार को अवर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव नितिन त्रिपाठी पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी ली. साथ ही युवती का इलाज कर रहे डॉ मंजर नसीम से युवती के इलाज संबधी जानकारी ली. उसके बाद प्राधिकार के सहायक राजेश कुमार को तेजाब पीड़ित युवती को विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा मिलने वाली मुआवजा की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया . सहायक राजेश कुमार ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के ध्यान में लाये जाने के 15 दिनों के भीतर एक लाख राशि का मुआवजा पीड़िता को दिया जायेगा.प्रथम भुगतान के 60 दिन के भीतर दो लाख का मुआवजा पीड़िता को दिया जायेगा . शेष मुआवजा कोट द्वारा केश फाइनल होने के उपरांत मिलेगा. थानाध्यक्ष ने भी मुआवजा का प्रतिवेदन दिया है . जिला विधिक प्राधिकार के सचिव नितिन त्रिपाठी ने बताया कि प्रिंट मीडिया के माध्यम से युवती पर तेजाब फेके जाने की घटना की जानकारी मिली है. मौके पर थानाध्यक्ष बबन कुमार,डॉ मंजर नसीम,सहायक रंजेश कुमार आदि उपस्थित थे.

तेजाब से झुलसी युवती के दाहिने आंख की रौशनी हो रही कम

पताही . थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात्रि को एक युवती पर तेजाब फेंकने से झुलसी युवती के दाहिने आंख की रौशनी कम हो रही है . युवती का चेहरा एवं गला पूरी तरह झुलस गया है. साथ ही चेहरा पर सूजन आ गया है. तेजाब फेंके जाने के बाद से युवती सदमे में चली गई है. वह किसी से कुछ बोल नहीं रही है. पूरे दिन युवती के आंखों से आंसू निकल रही है. युवती का इलाज मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है.युवती के पिता ने बताया कि तेजाब फेके जाने की घटना से पुत्री के साथ पूरा परिवाद सदमा में है. पुत्री का तेजाब से चेहरा, गर्दन पूरी तरह जल गया है. उसके दाहिने आंख की रौशनी कम हो गई है .परिजनों को गरीबी के कारण युवती के इलाज में परेशानी हो रही है.

क्या कहते हैं चिकित्सकइलाज कर रहे चिकित्सक डॉ मंजर नसीम ने बताया की युवती पर तेजाब फेंके जाने से युवती का चेहरा एवं गर्दन जल गया है. उसके चेहरे पर सूजन आ गया है. साथ ही उसके दाहिने आंख की रौशनी कम हो गई है. युवती को आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां चिकित्सको की निगरानी में इलाज चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >