पूर्वी चंपारण के 40 गांवों से होकर गुजरेगी रामजानकी पथ

राम की जन्मभूमि अयोध्या से भाया गोपालगंज मोतिहारी शिवहर-सीतामढ़ी होकर मां सीता की जन्मभूमि जनकपुर को जोड़ने वाली रामजानकी मार्ग में पूर्वी चंपारण के 40 गांव शामिल होंगे.

मोतिहारी.राम की जन्मभूमि अयोध्या से भाया गोपालगंज मोतिहारी शिवहर-सीतामढ़ी होकर मां सीता की जन्मभूमि जनकपुर को जोड़ने वाली रामजानकी मार्ग में पूर्वी चंपारण के 40 गांव शामिल होंगे. इसको ले एनएचएआइ ने पूर्वी चंपारण, गोपालगंज,शिवहर, सीतामढ़ी सहित विभिन्न जिलों के गांवों की सूची जारी कर दी है. रामजानकी मार्ग में मशरख, चकिया, शिवहर, सीतामढ़ी, भीठामोर फोन लेन एन 27 ए और एन एच 227 का 127 किमी लंबाई में निर्माण कार्य 2026 से शुरू हो जायेगा. फिलहाल इस सड़क के एलामेंट को मंजूरी मिलने के बाद कंसलटेंट को डीपीआर बनाने की जिम्मेवारी दी गयी है. मिली जानकारी के अनुसार रामजानकी मार्ग का फोर लेन निर्माण करीब 240 किमी लंबाई में अयोध्या से सीतामढ़ी-नेपाल सीमा तक करने की योजना है. यह बिहार-यूपी सीमा के पास मेहरौना घाट से शुरू होकर सीवान, पूर्वी चंपारण होकर भीठामोड़ सीतामढ़ी तक जायेगी. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह पूर्वी चंपारण में केसरिया सीमा में प्रवेश कर विश्व के सबसे बड़े रामायण मंदिर कैथवलिया को जोड़ेगी. इससे अयोध्या से जनकपुर और जनकपुर से अयोध्या जाने-आने वालों को सहूलियत होगी. बीच में लोग विराट रामायण मंदिर का भी दर्शन कर सकेंगे. इससे जिले के पर्यटन के साथ रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा. पूर्वी चंपारण के इन गांवों से गुजरेगी रामजानकी पथ राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निदेशक कमलेश कुमार सिंह के जारी पत्र के अनुसार जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को सक्षम पदाधिकारी भूमि अर्जन नामित किया गया है. पूर्वी चंपारण के गांवों में केसरिया के ढेकहां, सुंदरपुर वन व टू, ताजपुर पटखौलिया, मनोहर छपरा, खापराज, केसरिया, पदमन छपरा,हमीदपुर पूर्वी, फलतकिया, बैशखवा. कल्याणपुर व चकिया प्रखंड के गांव राजपुर, बहुआरा हरिवंश, मठ गोवर्धन, सिसवा नरसिंह, कैथवलिया, बासुदेव छपरा, बली बेलवा, ध्रुव पकड़ी, छपरा वेल, पकड़ीदीक्षित, हनुमान नगर, वृदावंन तीन, चार, पांच, शीतलपुर, भुवनछपरा गांव. चकिया में कुंअवा व चकिया दो व तीन, चकिया में नरनिया हलीम नगर, मेहसी में सरैया बनवारी आदि गांव. मधुबन प्रखंड के गांव खोदादपुर, कोईलहरा, हरनारायणपुर, मधुबन टोला कोइल्हारा, मधुबन टोला डीहू, मधुबन, मधुबन टोला गंगापुर, वाजिदपुर, पुनार मुर्दाचक, दुबहां दोस्तिया, हरदिया, किशुनकारा इसके बाद यह सड़क डुमरी कड़सहरी होकर शिवहर में प्रवेश करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >