Motihari: पेशी के लिए आया कैदी कोर्ट परिसर से फरार

न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था में सेंधमारी कर एक कैदी गुरुवार को फरार हो गया. उसे पेशी के लिए लाया गया था.

Motihari: मोतिहारी : न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था में सेंधमारी कर एक कैदी गुरुवार को फरार हो गया. उसे पेशी के लिए लाया गया था. कोर्ट हाजत से उसे पेशी के लिए ले जाया जा रहा था. इस दौरान भीड़ का फायदा उठा पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी सरका फरार हो गया.

फरार कैदी अरुण कुमार है. सदर एएसपी शिवम घाकड़ ने बताया कि सभी थाने को अलर्ट कर दिया गया है. हरसिद्धि पुलिस को मुरारपुर स्थित अरुण के घर पर निगरानी का आदेश दिया गया है. उसकी गिरफ्तारी को लेकर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. बताया जाता है कि अरुण को हरसिद्धि पुलिस ने आर्म्स के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था.

उसपर हरसिद्धि थाने में कांड संख्या 84-24 दर्ज हुआ था. गुरुवार को उसकी पेशी थी. सदर कोर्ट के सिपाही धनंजय कुमार उसे पेशी के लिए लेकर जा रहा था. इस दौरान मौके का फायदा उठा हथकड़ी सरकार फरार हो गया. सिपाही धनंजय के आवेदन पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. कैदी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है.

20 हजार का इनामी दो शराब तस्करों ने किया आत्मसमर्पण

मोतिहारी . लखौरा थाने के अजगरवा गांव के रहने वाले दो शराब तस्करों ने पुलिस की बढती दबिस के कारण कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया. दोनों पर पुलिस ने 20-20 हजार का इनाम रखा था. एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया आत्म समर्पण करने वालों में मिलन सहनी व राघव सहनी है. दोनों ने लखौरा सहित विभिन्न थाने में शराब तस्करी के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज है. पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी को लेकर कई बार छापेमारी की, लेकिन हर बार पुलिस को चकमा दे दोनों भाग निकलते थे. फरारी की स्थिति में दोनों पर इनाम की घोाषण की गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satendra prasad sat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >