Motihari: बाइक सवार को थप्पड़ मारने वाली दारोगा सस्पेंड, प्राइवेट ड्राइवर पर केस

शहर के कुंआरी देवी चौक के पास वाहन जांच करते समय बाइक सवार युवक को थप्पड़ मारने वाली महिला दारोगा प्रियंका कुमारी को सस्पेंड कर दिया गया.

Motihari: मोतिहारी . शहर के कुंआरी देवी चौक के पास वाहन जांच करते समय बाइक सवार युवक को थप्पड़ मारने वाली महिला दारोगा प्रियंका कुमारी को सस्पेंड कर दिया गया. सोशल मीडिया पर युवक को थप्पड़ मारने वाला वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने न सिर्फ दारोगा प्रियंका को सस्पेंड किया है, बल्कि प्राइवेट ड्राइवर अमन कुमार पर प्राथमिकी भी दर्ज करने का निर्देश दिया है. दारोगा प्रियंका नगर थाने में पदस्थापित हैं तथा नाका दो में उनकी प्रतिनियुक्ति है. वहीं प्राइवेट ड्राइवर अमन कुमार शहर के मिस्कौट मोहल्ले का रहने वाला है. एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि बाइक सवार को थप्पड़ मारने वाला वीडियो पहले का लग रहा है, लेकिन आमलोगों के साथ पुलिस कर्मी का यह व्यवहार गलत है. वैसे पुलिस कर्मी, जिसके खिलाफ आमलोगों के साथ दुर्व्यवहार करने की शिकायत मिली तो उनपर कार्रवाई तय है. बताते चले कि कुंआरी देवी चौक के पास वाहन जांच के समय महिला दारोगा प्रियंका ने बाइक सवार एक युवक को थप्पड़ मारी. उनके एक थप्पड़ मारने के बाद नाका दो की गाड़ी चलाने वाले प्राइवेट चालक अमन ने उस युवक की जमकर धुनाई कर दी. मौके पर खड़े आमलोगों में किसी एक ने युवक के साथ मारपीट करते दारोगा व प्राइवेट चालक का वीडियो बना लिया. उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद एसपी ने दारोगा को सस्पेंड करते हुए प्राइवेट चालक अमन के विरुद्ध नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satendra prasad sat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >