महिला से बदमाशों ने 16 हजार रुपये छीना

शहर के नगर भवन के समीप बैंक ऑफ इंडिया से पैसा निकाल घर जा रही महिला से बदमाशों ने 16 हजार रुपये छीन लिया.

मोतिहारी. शहर के नगर भवन के समीप बैंक ऑफ इंडिया से पैसा निकाल घर जा रही महिला से बदमाशों ने 16 हजार रुपये छीन लिया. घटना सोमवार दोपहर की बतायी जा रही है. पीड़ित महिला रोबैदा खातून तुरकौलिया के सेमरा भेला टोला की रहने वाली है. घटना के बाद वह रोती-बिलखती नगर थाना पहुंच पुलिस को सारी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच छानबीन की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला. रोबैदा ने बताया कि वह बैंक में पैसा निकालने करने गयी थी. निकासी फार्म भरने उसे नहीं आ रहा था. बैंक में खड़ा एक अंजान व्यक्ति उसे देख रहा था. पास आकर कहा कि लाइये फार्म हम भर देते हैं. रोबैदा ने उसे फार्म भरने के लिए दे दिया. जब वह पैसा निकाल कर घर जाने के लिए बैंक से निकली तो बीच रास्ते में उक्त अंजान व्यक्ति उसके पास आकर रुपये वाला बैग छीनकर फरार हो गया. नगर पुलिस ने बताया कि बैंक का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है. सीसीटीवी फुटेज से बदमाश की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >