Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव आज मोतिहारी में करेंगे अहम बैठक, मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव मोतिहारी में हैं. आज वह बापू सभागार में कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ संवाद करेंगे. इसमें पार्टी की आगे की रणनीति पर चर्चा होगी. साथ ही जिले के हर मुद्दे पर गहराई से चर्चा होगी. विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह बैठक अहम माना जा रहा है.

Tejashwi Yadav: एक तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी संवाद यात्रा पर निकले हैं. शनिवार को संवाद यात्रा के तहत वह मोतिहारी पहुंचे. सर्किट हाउस में राजद के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. आज यानी रविवार को तेजस्वी यादव बापू सभागार में पंचायत से लेकर जिला स्तर तक के राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. इस बैठक के लिए राजद ने मोतिहारी में व्यापक तैयारियां की हैं. हर विधानसभा क्षेत्र के नेताओं को अलग-अलग लाइन में बैठाने की व्यवस्था की गई है. 

बैठक में मोबाइल फोन पर रहेगा प्रतिबंध 

तेजस्वी यादव के इस संवाद यात्रा में हिस्सा लेने के लिए सभी नेताओं को कार्ड जारी किया गया है. साथ ही मोबाइल फोन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है ताकि संवाद गोपनीय और व्यवस्थित तरीके से हो सके. जानकारी के अनुसार, इस बैठक में पंचायत अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, विधायक, पूर्व विधायक और पूर्व विधानसभा उम्मीदवार सहित पार्टी के सभी प्रमुख नेता शामिल होंगे. इस बैठक को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि इस मीटिंग का उद्देश्य जिले के हर मुद्दे पर गहराई से चर्चा करना और संगठन को और मजबूत करना है. 

पार्टी की रणनीतियों पर करेंगे चर्चा 

राजद नेता विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि तेजस्वी यादव इस मीटिंग में पार्टी की रणनीतियों पर चर्चा करेंगे और जिले की राजनीतिक स्थिति का जायजा लेंगे. इसको देखते हुए बापू सभागार में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं. तेजस्वी यादव के इस दौरे को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अहम माना जा रहा है. 

बिहार राजनीति की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सीएम नीतीश आज मुजफ्फरपुर में

दूसरी तरफ सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है. इसके तहत आज वह मुजफ्फरपुर के दौरे पर आएंगे. यहां वह जिलेवासियों को 500 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे. सुबह 10:40 बजे वह सड़क मार्ग से पहले रामदयालुनगर पहुंचेंगे. वहां पर मुजफ्फरपुर-बरौनी फोरलेन का स्थल निरीक्षण करने के बाद दिघरा रामपुर साह में प्रस्तावित रिंग रोड का निरीक्षण करेंगे. उसके बाद करीब 11.15 बजे मुशहरी प्रखंड के नरौली के लिए जाएंगे. नरौली में वह 30 करोड़ की लागत से बने आश्रय स्थल का उद्घाटन करेंगे. यहां पर बिंदा में मॉडल पंचायत सरकार भवन, जीविका भवन, मनरेगा पार्क और हेल्थ वेलनेस सेंटर का मुआयना करेंगे. उनके आगमन को लेकर 1500 पुलिस के जवान और पदाधिकारी की तैनाती की गई है.

ALSO READ: प्रगति यात्रा के दूसरे दिन आज मुजफ्फरपुर में रहेंगे CM नीतीश, देंगे 500 करोड़ की सौगात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >