Motihari: नदी में डूबने से किशोर की मौत, छठ त्योहार का उत्साह गम में बदला

. मुफस्सिल थाने के कटहा बुढ़ी गंडक नदी में एक किशोर डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गयी.

मोतिहारी . मुफस्सिल थाने के कटहा बुढ़ी गंडक नदी में एक किशोर डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. मृतक नीतीश कुमार (9) कटहां वार्ड नम्बर चार के उपेंद्र सहनी का पुत्र था. गांव के लोग छठघाट की साफ-सफाई करने गये थे, उनके साथ नीतीश भी चला गया. इस दौरान उसका पैर फिसल गया, जिससे वह नदी में गिर गया. घाट पर मौजूद लोगों ने उसको बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. काफी खोजबीन के बाद उसका शव बरामद हुआ. कटहां पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोज यादव ने बताया कि नीतीश की मां अनीता देवी छठ पूजा कर रही है. इसके कारण उसका पुत्र ग्रामीणों के साथ छठघाट की साफ-सफाई करने चला गया था. उसकी मौत के बाद घर में चींख-पुकार मच गयी. छठ त्योहार का उत्साह गम में बदल गया. नीतीश दो भाईयों में सबसे बड़ा था. एक छोटी बहन भी है. उसकी मौत की खबर सुन भाई-बहनों का भी रो-रो का बूरा हाला था. थानाध्यक्ष अम्बेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >