नदी में डूबने से किशोर की मौत

थाना क्षेत्र के मोखलिसपुर गांव के समीप स्थित सिकरहना नदी में स्नान करने के दौरान एक बच्चा शुक्रवार को डूब गया.

बंजरिया. थाना क्षेत्र के मोखलिसपुर गांव के समीप स्थित सिकरहना नदी में स्नान करने के दौरान एक बच्चा शुक्रवार को डूब गया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. स्थानीय ग्रामीणों ने शव को नदी से खोज कर बाहर निकाला. सूचना मिलते ही बंजरिया पुलिस व स्थानीय राजस्व कर्मचारी दीपक कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. जहां परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया. मृत बच्चा का पहचान थाना क्षेत्र के मोखालिसपुर गांव निवासी आफताब आलम के सात वर्षीय पुत्र मो. इसरार के रूप में हुआ है. वहीं घटना के बाद उसके परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है. जानकारी सीओ रोहन रंजन सिंह व थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >