Motihari : बारात देख लौट रही किशोरी से गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार

मुफस्सिल थाने के एक गांव में बारात देख घर लौट रही किशोरी को दरिंदों ने हवस का शिकार बनाया. मुंह दबा उसे जबरन बगीचा में ले जाकर उसके साथ जबर्दस्ती की.

Motihari: मोतिहारी.मुफस्सिल थाने के एक गांव में बारात देख घर लौट रही किशोरी को दरिंदों ने हवस का शिकार बनाया. मुंह दबा उसे जबरन बगीचा में ले जाकर उसके साथ जबर्दस्ती की. परिजनों को बताने पर हत्या की धमकी भी दी. घटना गुरुवार रात की है. इसे लेकर पीड़िता के परिजनों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया गया है िक किशोरी पड़ोसी के घर आयी बारात देखने गयी थी. रात करीब 10.30 बजे बारात देख घर आ रही थी. इस दौरान गांव के ही दो लड़कों ने उसे पकड़ लिया. हवस का शिकार बनाया. पीड़िता रोते बिलखते घर पहुंची. परिजनों को सारी जानकारी दी. परिजन एक आरोपी के घर पूछताछ करने गये, तो उनके साथ गाली गलौज व मारपीट की गयी. पीड़िता के परिजनों ने उनके विरुद्ध एफआइआर की है. थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि एक आरोपी संदीप पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है. दूसरे आरोपी व पीड़िता के परिजनों के साथ मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. लड़की का मेडिकल चेकअप के साथ न्यायालय में 164 का बयान भी दर्ज करा दिया गया है. उसके कपड़े को जब्त कर जांच के लिए एफएसएल भेजा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satendra prasad sat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >