29 तक सभी विद्यालयों में पठन -पाठन स्थगित

जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में 29 सितंबर तक पठन -पाठन का कार्य स्थगित रहेगा.

मोतिहारी. जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में 29 सितंबर तक पठन -पाठन का कार्य स्थगित रहेगा. लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए डीएम सौरभ जोरवाल के निर्देश के आलोक में डीइओ संजीव कुमार ने कार्यालय आदेश जारी किया है. डीइओ ने कहा है कि जिले में हो रही भारी बारिश को देखते हुए सभी कोटी के विद्यालय जिसमें प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, नव उत्क्रमित, संस्कृत, मदरसा,अल्पसंख्यक, अनुदानित एवं निजी विद्यालय शामिल है में 28 व 29 सितंबर तक पठन-पाठन स्थगित रहेगा. वहीं प्रारंभिक विद्यालयों में हुई मूल्यांकन को लेकर सीआरसी मूल्यांकन केंद्र पर प्रतिनियुक्त शिक्षक उपस्थित हो कर मूल्यांकन कार्य करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >