जिस बेटे पर था बुढ़ापे का सहारा, उसी की अर्थी उठी तो टूट गए माता-पिता, शिक्षक शमशाद की हत्या से गांव में सन्नाटा

सिसवा शाहबाज टोला गांव में शिक्षक शमशाद आलम की निर्मम हत्या के बाद मातम और आक्रोश का माहौल है. इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता बेसुध हैं. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

Motihari News: बंजरिया थाना क्षेत्र के सिसवा शाहबाज टोला गांव में सरकारी शिक्षक शमशाद आलम की कथित तौर पर पीट-पीटकर की गई हत्या के बाद मातम और आक्रोश का माहौल है. गुरुवार देर रात पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही उनका शव गांव पहुंचा, परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया. देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन लगातार कैंप कर रहा है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Banjariya News: शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार देर रात शमशाद आलम का शव सिसवा शाहबाज टोला गांव पहुंचा. शव के पहुंचते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. परिजनों की चीख-पुकार सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए.

शुक्रवार को भी गांव में घटना का असर साफ दिखाई दिया. ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर गहरा आक्रोश है. गांव की गलियों और चौराहों पर शिक्षक की हत्या की ही चर्चा होती रही.

घरों में नहीं जले चूल्हे, गांव में पसरा सन्नाटा

शिक्षक की हत्या से सिसवा शाहबाज टोला गांव में गम का माहौल है. शुक्रवार को गांव के अधिकांश घरों में चूल्हे मुश्किल से जल पाए. ग्रामीण घटना से सदमे में हैं और इस बात को लेकर आक्रोशित हैं कि ड्यूटी से लौट रहे एक शिक्षक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.

घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है. पुलिस की टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

इकलौते बेटे की अर्थी पर बेसुध हुए माता-पिता

शमशाद आलम अपने पिता मो. रफीस के इकलौते पुत्र थे. बेटे की मौत से पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों के अनुसार, घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है.

शमशाद की पत्नी रिजवाना खातून भी सदमे में हैं. उनके पांच बेटियां और तीन बेटे हैं. पिता की मौत के बाद आठों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है. बच्चों और पत्नी के रोने की आवाज से घर का माहौल बेहद गमगीन है.

सुरक्षा के बीच पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन लगातार कैंप कर रहा है. पुलिस की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी किए जाने की बात कही गई है.

ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश है. पुलिस की कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी पर अब स्थानीय लोगों की नजर बनी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj Nikhil

राज निखिल एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं. उन्हें विशेष रूप से क्राइम रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया में विशेष अनुभव है. वर्तमान में वह 'प्रभात खबर' से जुड़े हैं. इससे पहल वे 'न्यूज 18 लोकल', 'पब्लिक वाइल्ड डिजिटल' और 'सन्मार्ग' में सेवाएं दे चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >