Motihari news : सुहागिनों ने की सुख-समृद्धि व अखंड सुहाग की कामना

मारवाड़ी समाज का गणगौर पूजा का समापन हर्षोल्लास एवं श्रद्धा व भक्ति के साथ मंगलवार को संपन्न हुआ.

Motihari news : रक्सौल. मारवाड़ी समाज का गणगौर पूजा का समापन हर्षोल्लास एवं श्रद्धा व भक्ति के साथ मंगलवार को संपन्न हुआ. मारवाड़ी़ समाज की महिलाओं ने भगवान शिव की पूजा कर सुख-सौभाग्य का आशीष मांग गणगौर की विदाई दी. इस दौरान बड़ी संख्या में मारवाड़ी समाज की नवविवाहिताओं के साथ ही सुहागिनों ने भी सोलह श्रृंगार कर व कुंवारी कन्याओं ने उत्साहपूर्वक व्रत-पूजन, मंगल गीत के साथ अपने शीश में गणगौर धारण कर विशेष पूजा आराधना की. श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा कर परिवार की सुख समृद्धि एवं अखंड सुहाग की कामना की. इस दौरान मारवाड़ी समाज की अध्यक्ष सोनू काबरा व संस्थापक पूर्व अध्यक्ष वीणा गोयल ने अखण्ड सौभाग्य तथा शुभता के पावन पर्व गणगौर तीज की सम्पूर्ण मातृ-शक्ति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां गौरी व आदि देव शिव की कृपा सभी को प्राप्त हो. उन्होंने कहा कि गणगौर माता से हमारी कामना है कि राजस्थान की गौरवशाली संस्कृति को दर्शाने वाला यह त्योहार सभी के जीवन में अपार खुशियां एवं समृद्धि लेकर आए. गणगौर पूजन का चैत्र सुदी तृतीया को श्री सत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर में सुबह पूजन के उपरांत बाजे गाजे के साथ नगर भ्रमण कर विसर्जित किया गया. 18 दिनों से चल रही गणगौर पूजा का मंगलवार को पोखर में विसर्जन के पश्चात समापन हो गया. मौके पर संगीता धानोठिया, अनुराधा शर्मा, सुनीता शाह, सुशीला अग्रवाल, सारिका अग्रवाल, अनुजा अग्रवाल, शशि अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, संगीता रूंगटा, रेणु रूंगटा, रचना रूंगटा, बबीता रूंगटा, ज्योति शर्मा, नीलम खेतान, बबली अग्रवाल, मधु अग्रवाल, शिप्रा सिकारिया, खुशबू भरतिया, शिल्पा भरतिया, दीपाली गोयल, पुष्पा अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, सुमन, नीतू, ऋद्धि सहित मारवाड़ी समाज की अन्य महिलाएं मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satendra prasad sat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >