मोतिहारी: छात्रों को विद्यार्थी सहयोग पोर्टल की जानकारी, शिकायत दर्ज करने का दिया गया लाइव डेमो

मोतिहारी के एलएनडी कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज और पॉलिटेक्निक कॉलेज में विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित किए गए. इन शिविरों का उद्देश्य छात्रों को ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी शिकायतें और सुझाव दर्ज करने की प्रक्रिया सिखाना था. अधिकारियों ने बताया कि शिकायतों का समाधान 30 दिनों के भीतर किया जाएगा, जिससे छात्रों को शैक्षणिक और अन्य सुविधाओं में सुधार की उम्मीद है.

Motihari News: मोतिहारी. शहर के चिन्हित शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. एलएनडी कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज और पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित शिविर के दौरान विद्यार्थियों को पोर्टल पर शिकायत और सुझाव दर्ज करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गयी. अधिकारियों ने बताया कि शिकायतों का अधिकतम 30 दिनों में निस्तारण करने का प्रावधान है.

एलएनडी कॉलेज में छात्राओं को पोर्टल की तकनीकी जानकारी

एलएनडी महाविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित शिविर में प्राचार्य प्रो. (डॉ.) मृगेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों से सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की.

जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने छात्राओं को बताया कि पोर्टल पर वास्तविक समस्याएं दर्ज कराकर उनका समयबद्ध समाधान प्राप्त किया जा सकता है.

पढ़ाई और छात्रों की समस्याओं के समाधान पर दिया जोर

अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. दुर्वादल भट्टाचार्य ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं, इसलिए उनकी समस्याओं का जल्द समाधान जरूरी है.

महाविद्यालय के डॉ. प्रभाकर कुमार ने छात्राओं को विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी. पुलिस पदाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस प्रशासन 24 घंटे तैयार है.

प्रशाखा पदाधिकारी राजीव कुमार, सहायक आशुतोष और अखिलेश कुमार ने भी विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के उपाय बताए.

इंजीनियरिंग कॉलेज में दिया गया पोर्टल का लाइव डेमो

इंजीनियरिंग कॉलेज, मोतिहारी में भी प्रथम विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित किया गया. कार्यक्रम का समन्वय नोडल पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार छोटू ने किया.

शिविर में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, शिक्षा विभाग, पूर्वी चंपारण उमेश कुमार और पुलिस विभाग के पुअनि राजेश कुमार तिवारी समेत छात्र-छात्राएं, शिक्षक और कर्मचारी शामिल हुए.

विद्यार्थियों को पोर्टल पर शिकायत और सुझाव दर्ज करने, उसकी स्थिति देखने तथा समाधान के बाद संतुष्टि दर्ज करने की प्रक्रिया का लाइव डेमो दिया गया.

परीक्षा से लेकर हॉस्टल और इंटरनेट तक की शिकायतें होंगी दर्ज

अधिकारियों ने बताया कि कक्षा संचालन, परीक्षा, परिणाम, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, छात्रावास, पेयजल, स्वच्छता, इंटरनेट और अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित शिकायतें पोर्टल पर दर्ज की जा सकती हैं.

शिकायतों का अधिकतम 30 दिनों के भीतर निस्तारण करने का प्रावधान है.

विद्यार्थियों से पोर्टल का अधिकतम उपयोग करने की अपील

इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) नवनीत कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान संस्थान की प्राथमिकता है.

कार्यक्रम के अंत में डॉ. अनिल कुमार छोटू ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों से विद्यार्थी सहयोग पोर्टल का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की.

यह भी पढ़ें: दो दशक बाद सड़क बनने की जगी उम्मीद, पेड़ और बिजली पोल ने फिर रोक दिया काम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >