बंजरिया. थाना क्षेत्र के बैंकर्स कॉलोनी अंबिका नगर स्थित एक निजी हॉस्टल से एक छात्र सोमवार रात से लापता हो गया है. घटना को लेकर छात्र के पिता गोविंदगंज थाना के गोविंदगंज गांव निवासी प्रभाकर कुमार गिरी ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है. जिसमें बताया है कि पुत्र गोविन्द कुमार उम्र 14 वर्ष जो बैंकर्स कॉलोनी अम्बिका नगर स्थित होस्टल के प्रबंधक राहुल कुमार के यहां रहकर पढ़ता था. सोमवार 9:00 बजे रात्रि में बिना पूछे कही चला गया है, देर रात तक नहीं लौटने पर बहुत खोज बीन किये, लेकिन कही उसका पता नहीं चल सका है. घटना का जानकारी हॉस्टल प्रबंधक राहुल कुमार ने मुझे सोमवार देर रात 11:00 बजे रात्रि में दिए. जिसके बाद भी काफी खोजबीन किए लेकिन कही उसका पता नहीं चल पाया है. थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
