मोतिहारी: शिकायत से समाधान तक आसान होगा रास्ता, छात्रों को सहयोग पोर्टल की दी गयी जानकारी

मधुबन के राजकीय डिग्री महाविद्यालय में 'सबका सम्मान, जीवन आसान' कार्यक्रम के तहत एक विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में छात्रों को सहयोग पोर्टल पर अपनी समस्याओं को दर्ज कराने और उनके त्वरित समाधान की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई.

Motihari News: मधुबन. राजकीय डिग्री महाविद्यालय, मधुबन में मुख्यमंत्री सात निश्चय-3 के तहत ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ कार्यक्रम के अंतर्गत अगस्त माह के मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. महाविद्यालय के आईसीटी लैब में आयोजित शिविर में विद्यार्थियों को अपनी समस्याएं सहयोग पोर्टल पर दर्ज कराने और उनके समाधान की प्रक्रिया की जानकारी दी गयी.

Madhuban News: सामूहिक दीप प्रज्वलन से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक दीप प्रज्वलन से हुई. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) ब्रह्मचारी व्यास नन्दन शास्त्री ने की.

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की यह पहल विद्यार्थियों की समस्याओं के समयबद्ध और समुचित समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण है.

सहयोग पोर्टल से मिलेगा समस्या का त्वरित समाधान

प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के माध्यम से छात्र अपनी समस्याओं को दर्ज कर उनके समाधान की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से पोर्टल के प्रति जागरूक रहने और इसका उपयोग करने की अपील की.

डीएलआरसी ने बतायी शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया

शिविर के मुख्य अतिथि भूमि सुधार उप-समाहर्ता, पकड़ीदयाल राकेश रंजन ने विद्यार्थियों को सहयोग पोर्टल पर समस्याएं दर्ज करने और उनके समाधान की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

उन्होंने विद्यार्थियों को योजना के उद्देश्य और पोर्टल के माध्यम से मिलने वाली सुविधा के बारे में बताया.

शिक्षक और छात्र रहे मौजूद

कार्यक्रम का संयोजन नोडल पदाधिकारी सह अधिकारी डॉ. संतोष कुमार साह ने किया. मौके पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: मां-बाप ने डेढ़ लाख में नवजात को बेचा, आशा कार्यकर्ता समेत पांच गिरफ्तार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shashi Chandra Tiwary

शशि चंद्र तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं. साल 2009 में सन्मार्ग हिंदी दैनिक से पत्रकारिता की शुरुआत की और 2011 से लगातार प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वर्तमान में वह पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन से प्रभात खबर के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. समसामयिक, अपराध, राजनीति, प्रशासनिक गतिविधि और कृषि जैसे विषयों की पत्रकारिता में विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >