सद्भावना एक्सप्रेस पर पथराव, एक यात्री घायल

असामाजिक तत्वों ने आनंद बिहार से रक्सौल स्टेशन जा रही डाउन सद्भावना एक्सप्रेस पर पथराव कर दिया.

मोतिहारी. नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर देर संध्या में बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन व सिंघिया रेलवे गुमटी के बीच असामाजिक तत्वों ने आनंद बिहार से रक्सौल स्टेशन जा रही डाउन सद्भावना एक्सप्रेस पर पथराव कर दिया. घटना में एक यात्री बुरी घायल हो गए. जिसकी पहचान सुगौली थाना क्षेत्र के सुगौली बाजार वार्ड नंबर आठ निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई है. घायल व्यक्ति का इलाज मोतिहारी शहर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है. घायल यात्री को माथा में गंभीर चोटें आई हैं. वहीं पथराव के बाद उक्त बोगी में भगदड़ मच गयी, यात्रियों ने आनन – फानन में सीट से नीचे छीप कर किसी तरह अपनी जान बचाई और साथ ही घटना का जानकारी ट्रेन में मौजूद पुलिस जवानों को दी. मामले में मोतिहारी आरपीएफ ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >