एसपी ने किया गायघाट गोलीकांड का निरीक्षण

गायघाट चौक स्थित हार्डवेयर व्यवसायी कामता मिश्रा के बिगत रविवार को तीन अज्ञात अपराधियों ने बाइक पर सवार होकर जानलेवा हमला किया था.

हरसिद्धि . थाना क्षेत्र के गायघाट चौक स्थित हार्डवेयर व्यवसायी कामता मिश्रा के बिगत रविवार को तीन अज्ञात अपराधियों ने बाइक पर सवार होकर जानलेवा हमला किया था. जिसको लेकर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने डीएसपी रंजन कुमार व थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा को कई निर्देश दिए. निर्देश के आलोक में दोनों अधिकारियों ने काम शुरू कर दिया है. इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित कामता मिश्रा के द्वारा स्थानीय थाना में एक लिखित आवेदन देकर तीन अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिक दर्ज कराई है. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस अनुसंधान में जुट गई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश के आलोक में जांच किया जा रहा है. जांचों उपरांत अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा. उन्होंने बताया कि अपराधियों की पहचान हो चुकी है. पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र का गश्ती तेज करें. अपराध पर लगाम लगाने के लिए शक्ति से पेस आए. नियम का पालन करें. अपराध की दुनिया में जीने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी शीघ्र होनी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satendra prasad sat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >