भारत-नेपाल बॉर्डर के पास कौन था ये विदेशी? पूछताछ में सामने आई चौंकाने वाली कहानी

भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के पास सुरक्षा बलों ने एक संदिग्ध सोमालियाई नागरिक को पकड़ा है. पूछताछ में उसके पासपोर्ट की वैधता समाप्त होने और नेपाल के रास्ते अपने देश लौटने की योजना का खुलासा हुआ है.

Motihari News: भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के पास सुरक्षा बलों ने सोमवार सुबह एक संदिग्ध विदेशी नागरिक को पकड़ा है. उसकी पहचान अफ्रीकी देश सोमालिया निवासी काफी अली हसी के रूप में हुई है. पूछताछ में उसने खुद को हैदराबाद के निजाम कॉलेज का छात्र बताया. जांच में उसके पास मौजूद पासपोर्ट की वैधता समाप्त मिली, जबकि नेपाल के रास्ते सोमालिया जाने की योजना का भी खुलासा हुआ है.

सीमा के पास बस स्टैंड पर मिला संदिग्ध विदेशी

सुरक्षा बलों को 17 अगस्त को सीमा क्षेत्र के पास एक संदिग्ध विदेशी नागरिक के देखे जाने की सूचना मिली थी. सूचना के बाद स्तंभ संख्या 353 पर तैनात नाका कमांडर एचसी/जीडी सतीश कुमार यादव को सतर्क किया गया.

सोमवार सुबह करीब 6 बजे बैघनाथपुर गांव के बस स्टैंड के पास एक विदेशी नागरिक दिखाई दिया. संदेह होने पर सुरक्षा बलों ने उसे रोककर पूछताछ शुरू की.

पूछताछ में खुद को सोमालिया का निवासी बताया

पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने अपना नाम काफी अली हसी बताया और खुद को सोमालिया का निवासी बताया. उसने सुरक्षा बलों को बताया कि वह हैदराबाद के निजाम कॉलेज, जो ओशमानिया विश्वविद्यालय से जुड़ा है, का छात्र है.

उसने यह भी बताया कि वह पिछले करीब दो वर्षों से दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में रह रहा था.

पासपोर्ट की वैधता हो चुकी थी खत्म

सुरक्षा बलों ने जब उससे पासपोर्ट मांगा तो उसने मोबाइल फोन में पासपोर्ट की फोटो दिखाई. जांच में सामने आया कि उसके पासपोर्ट की वैधता समाप्त हो चुकी है.

पासपोर्ट की स्थिति सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उससे भारत में रहने और सीमा क्षेत्र तक पहुंचने को लेकर पूछताछ की.

नेपाल के रास्ते सोमालिया जाने की थी योजना

पूछताछ में विदेशी नागरिक ने बताया कि उसकी नेपाल के एक व्यक्ति से बातचीत हुई थी. कथित तौर पर उस व्यक्ति ने उसे नेपाल के रास्ते सोमालिया भेजने का भरोसा दिया था.

इस जानकारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां उसके नेपाल कनेक्शन और सीमा तक पहुंचने के कारणों की जांच कर रही हैं.

सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही हैं. विदेशी नागरिक के दस्तावेज, भारत में रहने की स्थिति और नेपाल जाने की योजना से जुड़े पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है.

सीमावर्ती क्षेत्र में संदिग्ध विदेशी नागरिक के पकड़े जाने के बाद सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी भी बढ़ा दी गई है.

यह भी पढ़ें: हेलीकॉप्टर से बरसे फूल, हर-हर महादेव से गूंज उठा अरेराज धाम, तीसरी सोमवारी पर दिखा आस्था का अद्भुत नजारा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सच्चिदानंद सत्यार्थी

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >