Motihari: गैंग रेप के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एसआईटी गठित

बंजरिया थाने के एक गांव की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एसआईटी का गठन किया गया है.

Motihari: मोतिहारी. बंजरिया थाने के एक गांव की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एसआईटी का गठन किया गया है. सदर एएसपी शिवम धाकड़ के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की, लेकिन सफलता नहीं मिली. एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई जल्द की जायेगी. थानाध्यक्ष को कुर्की के लिए न्यायालय में अर्जी देेने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बताते चले कि महिला 23 अप्रैल को सरेह में बकरी चराने गयी थी. इस दौरान अजगरवा के तीन युवक नसीम, पप्पु व मुस्लिम ने उसे घेर लिया. पिस्टल का भय दिखा उसे जबरन उठाकर मक्का के खेत में ले गये, उसके बाद बारी बारी से दुष्कर्म किया. बदमाशों ने उसका वीडियो भी बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को घटना से अवगत कराया. जिसके बाद परिजन उसे महिला थाना लेकर पहुंचे. महिला थानाध्यक्ष प्रत्याशा कुमारी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल चेकअप कराया गया है. उसका न्यायालय में 164 का भी बयान कराया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >