Motihari : वीआइपी में शिवलाल के आने से पार्टी होगी मजबूत

भाजपा मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक व वरिष्ठ नेता शिवलाल साहनी ने भाजपा से इस्तिफ़ा देकर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) की सदस्यता ग्रहण कर ली.

Motihari : मोतिहारी.

जिले की राजनीति में शनिवार को बड़ा उलटफेर हुआ. जब भाजपा मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक व वरिष्ठ नेता शिवलाल साहनी ने भाजपा से इस्तिफ़ा देकर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) की सदस्यता ग्रहण कर ली. उनके साथ भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता भी वीआईपी पार्टी में शामिल हो गए. चन्द्रहियां एक निजी होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय सचिव वरुण विजय, छात्र प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन साहनी और जिला युवा अध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने साहनी का पार्टी में स्वागत किया.साहनी ने कहा कि मैंने एक साल पहले भाजपा जॉइन किया था, लेकिन यहां आकर अनुभव हुआ कि यह पार्टी सामंतवादियों के हाथ में है. वही पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह विधायक प्रत्याशी वरुण विजय ने कहा कि पार्टी में इनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी. मौके पर पकंज कुमार सिंह, विक्की कुमार, राजकुमार, कामेश्वर मुखिया सहित अन्य पार्टी के नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Samant kumar

सामंत वर्ष 2013 से यानी पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वाणिज्य (बी.कॉम) और कानून (एलएलबी) स्नातक सामंत को समाचार संकलन, संपादन, कंप्यूटर तकनीक और समाचार प्रबंधन का व्यापक अनुभव है. ये पत्रकारिता के साथ-साथ समाचारों के तकनीकी व प्रबंधकीय कार्यों में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >