आवास से गुम मोबाइल खोजने रघुनाथपुर पहुंचा था शिवम

रघुनाथपुर बालगंगा में मंत्री कृष्णनंदन पासवान के आवास के समीप शिवम पाठक को बीच सड़क पर अपराधियों ने पहले पिटाई कर चाकू गोंदा था

तुरकौलिया. रघुनाथपुर बालगंगा में मंत्री कृष्णनंदन पासवान के आवास के समीप शिवम पाठक को बीच सड़क पर अपराधियों ने पहले पिटाई कर चाकू गोंदा था. अपराधियों के दहशत से उक्त गली के सभी लोगो की दरवाजे खट खट बंद हो गई. अपराधियों की दहशत इतनी थी कि पुलिस के आने के बाद ही बस्ती के लोगो ने अपना दरवाजा खोला. शिवम से मारपीट करने वाले रघुनाथपुर के ही अपराधिक प्रवृति के युवक बताए जाते है, लेकिन कोई नाम नहीं बताना चाहता है. सूत्र बताते है कि शिवम के आवास से रविवार की शाम दो मोबाइल गुम हो गई. शिवम अपने मोबाइल को ढूढते हुए रघुनाथपुर पहुंचा. छोटू नामक युवक उसके आवास पर गया था. उसे संदेह था कि उसने ही मोबाइल गुम कराया है. बातचीत के बाद हथापाही हुई. उसके बाद चाकू मार दिया गया. अस्पताल ले जाने के बाद शिवम की मौत हो गई. शिवम हरसिद्धि थाना के चढ़रहिया के मनोज पाठक का पुत्र था. मामले में एक युवक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. रघुनाथपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार पासवान ने बताया कि अभी तक परिजन के द्वारा आवेदन नही मिला है. तहकीकात की जा रही है. यहां बता दें कि सोमवार को अपराधियों ने चाकू गोद हत्या कर दी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >