Shaika Anjum NEET UG 2026: NEET UG 2026 री-एग्जाम के रिजल्ट में मोतिहारी के मठिया जिरात की छात्रा शाएका अंजुम ने शानदार सफलता हासिल की है. शाएका को ऑल इंडिया रैंक 4186 और ऑल इंडिया कैटेगरी रैंक 409 मिली है. उनकी सफलता से परिवार के साथ जिले में खुशी का माहौल है.
बचपन से देखा था डॉक्टर बनने का सपना
शाएका अंजुम सेवानिवृत्त शिक्षक मरहूम अब्दुल जब्बार की पोती और शाहिद अंजुम की बेटी हैं. वह शुरू से ही डॉक्टर बनने का सपना लेकर पढ़ाई और मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थीं.
लगातार मेहनत के बाद NEET UG 2026 री-एग्जाम में उन्हें सफलता मिली.
माता-पिता और गुरुजनों को दिया श्रेय
शाएका ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है. रिजल्ट सामने आने के बाद परिवार और परिचितों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
शाएका को बधाई देने वालों में डॉ. मोहम्मद अंजुम परवेज, डॉ. जिया उल हक, डॉ. हारुन रशीद, डॉ. खालिद अंजुम, इंजीनियर निकहत अंजुम, आनंद कौशिक, नेजामुद्दीन अली, हबीबुर्रहमान, डॉ. अरशद कमल और जावेद अनवर समेत अन्य लोग शामिल हैं.
