Motihari: स्कूल बैग बिहार से अशिक्षा और बेरोजगारी खत्म करने का है रास्ता

जन सुराज पार्टी के पांच संकल्पों में पहली प्राथमिकता बिहार के बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना है.

Motihari: मोतिहारी. जन सुराज पार्टी के जिला संगठन पदाधिकारियों ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग द्वारा पार्टी को स्कूल बैग चुनाव चिन्ह आवंटित किये जाने का स्वागत किया. जिला के मुख्य प्रवक्ता अभय कुमार ने कहा कि जन सुराज पार्टी के पांच संकल्पों में पहली प्राथमिकता बिहार के बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना है. इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने चुनाव आयोग से चुनाव चिन्ह स्कूल बैग की मांग की थी. हमारे संगठन का लक्ष्य अगले तीन महीने में पार्टी के चुनाव चिन्ह को हर घर, हर व्यक्ति तक पहुंचाना होगा. पार्टी के नगर प्रवक्ता अनिल वर्मा ने कहा कि स्कूल बैग सिर्फ एक चुनाव चिन्ह नहीं है, यह पार्टी के मुख्य विचारों को दर्शाता है .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amritesh kumar

अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >