Motihari:सैप बल के चालक को भेजा गया जेल

रक्सौल व रामगढ़वा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मादक पदार्थ की बरामदगी और इसके गिरफ्तार कारोबारी को रक्सौल पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Motihari: रक्सौल. रक्सौल व रामगढ़वा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मादक पदार्थ की बरामदगी और इसके गिरफ्तार कारोबारी को रक्सौल पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. हरसिद्धि थाना में डॉयल 112 के चालक रामगढ़वा थाना के बंधुबरवा वार्ड नंबर 13 निवासी रामबालक सिंह के रक्सौल गांधीनगर स्थित मकान से पुलिस ने 8 किलो 664 ग्राम गांजा बुधवार की शाम बरामद किया गया था. इस मामले को लेकर गुरुवार को रक्सौल थाना में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार की उपस्थिति में प्रेस वार्ता का आयोजन कर मामले की जानकारी दी गयी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गयी कार्रवाई में मादक पदार्थ बरामद करते हुए, आरोपी हरसिद्धि थाना में पदस्थापित चालक रामबालक सिंह को गिरफ्तार किया गया है. जिसे गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापेमारी दल में डीएसपी धीरेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर राजीव नंदन सिन्हा, रामगढ़वा थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार, पुअनि एकता सागर रक्सौल थाना के साथ-साथ सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AJIT KUMAR SINGH

AJIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >