जीविका दीदियों के लिए बड़ी खुशखबरी, मोतिहारी में खुला पहला सुधा बिक्री केंद्र

संग्रामपुर में पूर्वी चंपारण का पहला जीविका सुधा बिक्री केंद्र शुरू हो गया है. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत शुरू हुई इस पहल से जीविका दीदियों को आय का नया साधन मिलेगा और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर सुधा के उत्पाद उपलब्ध होंगे.

मोतिहारी जीविका सुधा बिक्री केंद्र: ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में पूर्वी चंपारण प्रशासन ने एक नई पहल शुरू की है. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत संग्रामपुर प्रखंड में जिले के पहले ‘जीविका सुधा बिक्री केंद्र’ का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया. जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया. इस पहल से जीविका दीदियों को स्वरोजगार और स्थायी आय का नया अवसर मिलने की उम्मीद है.

डीएम ने किया जीविका सुधा बिक्री केंद्र का उद्घाटन

उद्घाटन समारोह में उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार, जिला परियोजना प्रबंधक सौरभ कुमार, संग्रामपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार और प्रखंड परियोजना प्रबंधक मनोज कुमार समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे.

अधिकारियों ने इस पहल को महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण आजीविका से जोड़कर महत्वपूर्ण बताया. केंद्र के माध्यम से स्थानीय लोगों को सुधा के दुग्ध और अन्य उत्पाद आसानी से उपलब्ध कराए जाएंगे.

जीविका दीदियों को मिलेगा स्थायी आय का अवसर

डीएम सौरभ सुमन यादव ने कहा कि जीविका सुधा बिक्री केंद्र ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इस केंद्र के जरिए आम लोगों को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण दुग्ध एवं अन्य उत्पाद आसानी से मिल सकेंगे.

वहीं जीविका से जुड़ी महिलाओं के लिए यह पहल आय और स्वरोजगार का नया माध्यम बनेगी. डीएम ने कहा कि जब महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ती है तो इसका सीधा असर परिवार की आर्थिक स्थिति पर पड़ता है. इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है.

प्रखंड और पंचायत स्तर तक विस्तार की तैयारी

जिले में जीविका सुधा बिक्री केंद्रों के विस्तार की भी योजना बनाई गई है. प्रशासन और जीविका के समन्वय से आगे प्रखंड और पंचायत स्तर तक ऐसे केंद्र खोलने की दिशा में काम किया जा रहा है.

इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. खासकर जीविका दीदियों को अपने ही क्षेत्र में आय का साधन मिल सकेगा. साथ ही लोगों को सुधा के गुणवत्तापूर्ण दुग्ध और खाद्य उत्पाद खरीदने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा.

संग्रामपुर में जिले के पहले जीविका सुधा बिक्री केंद्र के शुभारंभ को महिला रोजगार और ग्रामीण आजीविका के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण शुरुआत माना जा रहा है. आने वाले समय में जिले के अन्य प्रखंडों में भी इस मॉडल के विस्तार से बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मदद मिल सकती है.

यह भी पढ़ें:

चकिया में बिना मंदिर के होती है गणेशी माता की पूजा, जानें दो मिट्टी की पिंडियों का रहस्य


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Intejarul Haq

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >