29 जुलाई से भाजपा का देशव्यापी 'समरसता संकल्प अभियान', संत रविदास के संदेश को घर-घर पहुंचाने की तैयारी

भारतीय जनता पार्टी संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक 'समरसता संकल्प अभियान' चलाएगी. इसका उद्देश्य गुरु रविदास के समता और सामाजिक न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है.

Guru Ravidas Jayanti: भारतीय जनता पार्टी 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक देशभर में 'समरसता संकल्प अभियान' चलाएगी. यह अभियान संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाएगा. इसकी जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज ने मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी.

उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य संत गुरु रविदास महाराज के समता, सामाजिक न्याय, बंधुत्व, सेवा और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना तथा विकसित भारत के निर्माण में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करना है.

29 जुलाई को होगा समरसता दीप महोत्सव

पवन राज ने बताया कि अभियान की शुरुआत 29 जुलाई को देशभर में 'समरसता दीप महोत्सव' के आयोजन से होगी. इस दौरान हजारों स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे.

इसके अलावा अभियान के तहत कलश वंदन, शोभायात्रा, संगोष्ठी, विचार गोष्ठी, सामाजिक समरसता संवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सेवा कार्य और जनसंपर्क अभियान आयोजित किए जाएंगे.

सामाजिक समरसता को मजबूत करने पर रहेगा जोर

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि अभियान का मूल उद्देश्य समाज से जातिगत भेदभाव को समाप्त कर सामाजिक समरसता, समानता, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है.

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता समाज के सभी वर्गों के बीच जाकर संत रविदास महाराज के जीवन-दर्शन और उनके प्रेरक संदेशों को व्यापक स्तर पर पहुंचाएंगे.

समाज के सभी वर्गों से सहयोग की अपील

प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा ने संत-महात्माओं, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों तथा समाज के सभी वर्गों से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की.

पार्टी का कहना है कि इस अभियान के माध्यम से संत रविदास महाराज के समरस समाज के विचार को व्यापक जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा.

प्रेस वार्ता में भाजपा के प्रवक्ता डॉ. लालबाबू प्रसाद, साजिद रजा तथा मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद भी उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >