चार प्रत्याशी, 1736 मतदाता और प्रतिष्ठा की लड़ाई... रूल्ही पैक्स चुनाव के लिए तैयारियां पूरी

रूल्ही पंचायत में 29 जुलाई को पैक्स अध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा. इस बार चार प्रत्याशी, जिनमें एक महिला भी शामिल हैं, मैदान में हैं. मतदाताओं का फैसला तय करेगा कि रूल्ही पैक्स की कमान किसके हाथों में जाएगी.

PACS President Election: मोतिहारी के सदर प्रखंड अंतर्गत रूल्ही पंचायत में 29 जुलाई को पैक्स अध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा. चुनाव को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. इस बार अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें एक महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं.

चुनाव को लेकर पंचायत में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और प्रत्याशी मतदाताओं से लगातार संपर्क कर समर्थन जुटाने में लगे हैं.

मौजूदा अध्यक्ष के सामने प्रतिष्ठा बचाने की चुनौती

इस चुनाव में वर्तमान पैक्स अध्यक्ष सुनील सिंह भी दोबारा मैदान में हैं. ऐसे में उनके लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का माना जा रहा है.

वहीं, अन्य उम्मीदवार भी अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं.

1736 मतदाता करेंगे मतदान

रूल्ही पंचायत में इस चुनाव में करीब 1,736 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

मतदान के लिए नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, रूल्ही को मतदान केंद्र बनाया गया है, जहां मतदान की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

प्रशासन ने किए सुरक्षा और व्यवस्था के इंतजाम

प्रशासन ने बताया कि मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं.

अब 29 जुलाई को होने वाले मतदान के बाद मतदाताओं का फैसला तय करेगा कि रूल्ही पैक्स की कमान अगले कार्यकाल के लिए किसके हाथों में जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सामंत कुमार गौतम

सामंत वर्ष 2013 से यानी पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वाणिज्य (बी.कॉम) और कानून (एलएलबी) स्नातक सामंत को समाचार संकलन, संपादन, कंप्यूटर तकनीक और समाचार प्रबंधन का व्यापक अनुभव है. ये पत्रकारिता के साथ-साथ समाचारों के तकनीकी व प्रबंधकीय कार्यों में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >