RJD Protest in Motihari: महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के खिलाफ राजद का धरना

कचहरी चौक पर आयोजित महाधरना में राजद नेताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक और किसानों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाई. कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी को विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया. पढ़ें पूरी खबर…

मोतिहारी से सुजीत पाठक की रिपोर्ट

RJD Protest in Motihari: बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने मोतिहारी के कचहरी चौक पर एक दिवसीय धरना आयोजित किया. पार्टी नेताओं ने बेरोजगारी, महंगाई, पेपर लीक, किसानों की समस्याओं और कानून व्यवस्था समेत कई मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. कार्यक्रम के अंत में राजद नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा.

प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित हुआ महाधरना

राजद नेताओं के अनुसार, यह धरना प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला राजद अध्यक्ष सह पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने की, जबकि मंच संचालन प्रधान महासचिव सुरेश साहनी ने किया.

सभा को संबोधित करते हुए मनोज कुमार यादव ने महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है और विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं.

कृषि और कानून व्यवस्था के मुद्दे भी उठाए

पूर्व मंत्री डॉ. शमीम अहमद ने कहा कि कृषि क्षेत्र में किसानों को आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने खाद की कीमतों और किसानों की आय से जुड़े मुद्दों को भी उठाया. वहीं, अन्य वक्ताओं ने राज्य की कानून व्यवस्था, शिक्षा व्यवस्था और महंगाई से जुड़े मामलों पर अपनी बात रखी. धरना कार्यक्रम के प्रभारी बिन्नू यादव ने भी विभिन्न मुद्दों पर सरकार की नीतियों की आलोचना की.

धरना के बाद डीएम को सौंपा ज्ञापन

धरना समाप्त होने के बाद जिला राजद अध्यक्ष मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याओं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की गई.

कार्यक्रम में मधुबन जिला राजद संगठन अध्यक्ष नूर आलम खान, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ. राजेश कुमार, पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण यादव, पूर्व विधायक राजेंद्र राम, पूर्व विधायक शशि कुमार सिंह, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष संजय निराला समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >