प्रखंड कार्यालय को आपदा प्रबंधन भवन में शिफ्ट करने का निर्देश

प्रखंड व अंचल कार्यालय का गुरुवार को डीएम सौरभ जोरवाल ने निरीक्षण किया.

Motihari: पीपराकोठी. स्थानीय प्रखंड व अंचल कार्यालय का गुरुवार को डीएम सौरभ जोरवाल ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने प्रखंड कार्यालय की पुराने व जर्जर भवन देख कर डीएम भौचक रह गए. उन्होंने प्रखंड कार्यालय को तत्काल आपदा प्रबंधन के नवनिर्मित भवन में शिफ्ट करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान प्रखंड स्तरीय योजनाओं व राजस्व के सभी मामलों की समीक्षा की. उन्होंने आरटीपीएस काउंटर सहित प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के कार्यालय एवं अन्य कार्यालय का भी निरीक्षण किया तथा सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. इस बीच उन्होंने वहां मौजूद ग्रामीणों से भी बातचीत की. डीएम ने कहा कि आम ग्रामीण के आवेदनों का निष्पादन समय से सुनिश्चित करें ताकि किसी को कोई परेशानी नहीं हो और उनको सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके. मौके पर प्रभारी बीडीओ बुसरा नावेद व सीओ सुनील कुमार आदि मौजूद रहे. सीओ सुनील कुमार ने बताया कि दाखिल खारिज का निष्पादन 99 फीसद, परिमार्जन 98 फीसदी और अन्य ऑनलाइन आवेदन का निष्पादन संतोषजनक पाया गया. बीडीओ बुसरा नावेद ने बताया कि उनके द्वारा पीएम आवास सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की गयी. कहा कि डीएम द्वारा प्रखंड कार्यालय भवन की स्थिति को देखते हुए उन्होंने आपदा प्रबंधन भवन में शिफ्ट करने का मौखिक आदेश प्राप्त हुआ है. सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्यालय भवन को आपदा प्रबंधन की भवन में सिफ्ट किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satendra prasad sat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >