बंद नलकूप को दुरूस्त कर करे चालू: डीएम

जिले में बन रही सूखा की स्थिति को देखते हुए फसल की सिंचाई को लेकर सभी बंद नलकूल को चालू करने का निर्देश दिया गया है.

मोतिहारी. जिले में बन रही सूखा की स्थिति को देखते हुए फसल की सिंचाई को लेकर सभी बंद नलकूल को चालू करने का निर्देश दिया गया है. शनिवार को डीएम सौरभ जोरवाल ने लघु सिंचाई विभाग व विधुत विभाग के अभियंता व पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया. इस दौरान डीएम ने जिले के सभी बंद पड़े नलकूपों को शीघ्र चालू करने का आदेश दिया. कहा कि यांत्रिक व विधुत संयुक्त दोष से बंद पड़े नलकूपों को दुरूस्त करते हुए अविलंब चालू करे. जिलाधिकारी ने कहा कि खराब हो गए नलकूपों की प्रखंड बार सूची बनाकर प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से नियमानुसार संबंधित मुखिया से कार्य को पूर्ण कराते हुए इससे संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराये. बैठक में उप विकास आयुक्त समीर सौरभ सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >