Motihari: मानव तस्करी की कोशिश नाकाम, शादी का झांसा देकर ले जा रहा था नेपाल, बॉर्डर पर गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर नाबालिग को नेपाल ले जाया जा रहा था. लेकिन बॉर्डर पर ऐसा क्या हुआ कि पूरी साजिश नाकाम हो गई? पढ़ें पूरी खबर…

Motihari News: रक्सौल भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) की सतर्कता से मानव तस्करी की एक कोशिश नाकाम कर दी गई. 47वीं वाहिनी की टीम ने एक नाबालिग लड़की को सीमा पार ले जाते समय एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

सिवान टोला बॉर्डर पर पकड़ा गया आरोपी

यह कार्रवाई सिवान टोला बॉर्डर इलाके में हुई, जहां संदेह के आधार पर SSB जवानों ने एक युवक और लड़की को रोककर पूछताछ की. जांच में सामने आया कि आरोपी नाबालिग को बहला-फुसलाकर नेपाल ले जा रहा था. इसके बाद दोनों को अलग कर काउंसलिंग और विस्तृत पूछताछ की गई.

13 वर्षीय लड़की को बहला-फुसलाकर ले जा रहा था नेपाल

जांच में पता चला कि आरोपी, पलनवा थाना क्षेत्र का निवासी है, जो करीब छह माह से लड़की के संपर्क में था. उसने दोस्ती कर लड़की का विश्वास जीता और शादी का झांसा देकर 28 अप्रैल की रात उसे घर से भगा ले गया. शक से बचने के लिए झूठी शादी का नाटक भी किया गया था.

FIR दर्ज कर आरोपी जेल भेजा गया

SSB, एएचटीयू, प्रयास और स्वच्छ रक्सौल की टीम के सहयोग से नाबालिग को सुरक्षित बचा लिया गया. इस मामले में हरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और नेटवर्क की भी जांच की जा रही है.

रक्सौल से मनोज कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >