Banjariya Ration Card: प्रखण्ड की अजगरी पंचायत में जरूरतमंद और पात्र परिवारों के लिए राहत भरी खबर है. जिन परिवारों के पास अब तक राशन कार्ड नहीं है, वे जल्द से जल्द अपना नया कार्ड बनवा सकते हैं. पंचायत की मुखिया वीणा सिंह ने आवश्यक सूचना जारी कर वंचित लोगों से तुरंत अपने दस्तावेज पंचायत कार्यालय में जमा करने की अपील की है.
गरीब परिवारों तक योजना पहुंचाने की पहल
मुखिया वीणा सिंह ने बताया कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर गरीब तक पहुंचे, इसके लिए पंचायत स्तर पर प्रक्रिया तेज कर दी गई है. जानकारी के अभाव में जो पात्र परिवार वंचित रह जाते हैं, उनकी मदद के लिए यह विशेष पहल की गई है.
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदकों को अपने दस्तावेजों की फोटोकॉपी जमा करनी होगी. इनमें जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक की फोटोकॉपी, परिवार के सभी सदस्यों का पहचान पत्र (जैसे आधार) और एक संयुक्त फोटो शामिल है.
जल्द जमा करें दस्तावेज
सभी दस्तावेजों को फाइल या लिफाफे में रखकर पंचायत कार्यालय में जमा करना होगा, जिससे सत्यापन के बाद जल्द राशन कार्ड जारी हो सके. मुखिया ने सभी वार्ड सदस्यों और प्रबुद्ध नागरिकों से इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की है.
ये भी पढ़ें: वक्फ संपत्तियों का औकाफ कमेटी ने लिया जायजा, ईदगाह के लिए जमीन देने का दिया भरोसा
