जन सुराज जिला कार्यवाहक समिति के जिला अध्यक्ष बने राम शरण

मोतिहारी स्थित जन सुराज जिला कार्यालय में जन सुराज जिला कार्यवाहक समिति एवं पदाधिकारियों की घोषणा की गई.

मोतिहारी. जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर की पदयात्रा अबतक जिन ज़िलों में हो चुकी है वहां संगठन विस्तार किया जा रहा है. उसी क्रम में मंगलवार को मोतिहारी स्थित जन सुराज जिला कार्यालय में जन सुराज जिला कार्यवाहक समिति एवं पदाधिकारियों की घोषणा की गई. इस दौरान सकलदेव सहनी, लालदेव कुशवाहा, रामानंद गुप्ता, राहुल कीर्ति सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सूची जारी की. सूची के अनुसार जिला अध्यक्ष: राम शरण यादव, महासचिव: कृष्ण कांत मिश्रा, अभियान संयोजक: अनिल कुशवाहा,महिला अध्यक्ष: बिभा शर्मा,युवा अध्यक्ष: राघवेंद्र सिंह,किसान अध्यक्ष: सुरेंद्र प्रसाद इस अवसर पर समिति ने जन सुराज की आगामी रणनीतियों पर चर्चा की और संगठन को मजबूत बनाने के लिए नए कार्यक्रमों की योजना बनाई.

ज़िला कार्यालय से रैली निकाल गांधी स्मारक पहुंचे कार्यकर्ता

इसके पूर्व जन सुराज के जिला कार्यालय से एक आकर्षक एवं भव्य रैली निकल गई, जो गांधी स्मारक मोतिहारी पहुंची. वहां बापू को नमन करते हुए सदस्यों ने माल्यार्पण किया. गाजे-बाजे के साथ कार्यकर्ता झंडा लिए नारे लगाते हुए चल रहे थे. इस रैली के माध्यम से जैन स्वराज ने संदेश दिया कि वह अगला विधानसभा चुनाव में बिहार की तस्वीर बदलने के लिए पूरी तरह तैयार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >