नेपाल में बच्ची की हत्या के विरोध में टायर जलाकर हाईवे जाम, रक्सौल-वीरगंज आवाजाही प्रभावित

नेपाल के बारा जिले में तीन साल की बच्ची गरिमा चौधरी की दुष्कर्म के बाद हुई हत्या से लोगों का गुस्सा भड़क उठा है. विरोध प्रदर्शन के कारण वीरगंज-पथलैया सड़क जाम कर दी गई है, जिससे रक्सौल-वीरगंज नाके पर वाहनों का परिचालन ठप हो गया है.

Raxaul News: नेपाल के बारा जिले के जीतपुरसिमरा उपमहानगरपालिका-1 दसधुरे की तीन वर्षीय बालिका गरिमा चौधरी की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. घटना के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने वीरगंज-पथलैया सड़क खंड के विभिन्न स्थानों पर टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया. इससे रक्सौल-वीरगंज नाके के रास्ते नेपाल आने-जाने वाले मालवाहक और यात्री वाहनों का परिचालन प्रभावित हुआ है.

तीन साल की बच्ची की हत्या के विरोध में प्रदर्शन

गरिमा चौधरी की हत्या के बाद पीड़ित परिवार और स्थानीय लोग दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच और घटना में शामिल सभी आरोपितों की पहचान कर उन्हें कठोर सजा देने की मांग उठाई.

टायर जलाकर वीरगंज-पथलैया सड़क किया जाम

आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने राजमार्ग के विभिन्न स्थानों पर टायर जलाकर सड़क अवरुद्ध कर दी. इसके कारण वीरगंज-पथलैया सड़क खंड पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई. सड़क पर लंबे समय तक वाहन खड़े रहने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई.

रक्सौल-वीरगंज नाके पर फंसे मालवाहक और यात्री वाहन

सड़क जाम का सीधा असर भारत-नेपाल सीमा की आवाजाही पर भी पड़ा. रक्सौल नाके से नेपाल में प्रवेश कर चुके कई मालवाहक और यात्री वाहन आगे नहीं बढ़ सके. वहीं वीरगंज से बाहर निकलने की तैयारी कर रहे वाहन भी जाम में फंस गए.

इससे वाहन चालकों, यात्रियों और कारोबारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. माल ढुलाई प्रभावित होने से व्यापारिक गतिविधियों पर भी असर पड़ा है.

दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बच्ची के साथ हुई घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. उन्होंने घटना में शामिल सभी लोगों की पहचान कर कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की.

न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

स्थानीय लोगों ने कहा कि जब तक बालिका को न्याय नहीं मिलता और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. वहीं राजमार्ग पर उत्पन्न स्थिति को देखते हुए प्रशासन से आंदोलनरत पक्ष के साथ वार्ता कर समाधान निकालने और यातायात सुचारु कराने की मांग की जा रही है.

यह भई पढ़ें: लॉज में रची गई थी लोजपा नेता की हत्या की साजिश, अब हाथीदह से पकड़ा गया मुख्य आरोपी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोज कुमार गुप्ता

मनोज कुमार गुप्ता बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट, रेडियो और डिजिटल माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. वर्तमान में भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए अंतरराष्ट्रीय संबंधों, सीमा सुरक्षा और नेपाल की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. सामाजिक सरोकारों में गहरी रुचि के साथ वे क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के प्रयासों के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >