Motihari: 11 दिवसीय श्री रूद्र महायज्ञ को लेकर निकाली गयी शोभायात्रा

भेलाही गाद नदी स्थित शनि मंदिर में स्थापित शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरूवार को 11 दिवसीय श्री रूद्र महायज्ञ को लेकर शोभा यात्रा निकाली गयीं.

Motihari: रक्सौल . प्रखंड के भेलाही गाद नदी स्थित शनि मंदिर में स्थापित शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरूवार को 11 दिवसीय श्री रूद्र महायज्ञ को लेकर शोभा यात्रा निकाली गयीं. शोभा यात्रा पारंपरिक रीति रिवाज, गाजे-बाजे के साथ निकलीं. शोभायात्रा में 11 सौ कुंआरी कन्याओं के द्वारा अपने माथे पर कलश रखकर शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर भेलाही स्टेशन रोड, बाजार, नेताजी चौक, सिसवा आदि गांवों का परिभ्रमण करते हुए सिसवा तिलावे नदी के तट पर पहुंची. जहां आचार्य रौशन मिश्रा के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जलबोझी किया गया. शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के द्वारा विभिन्न चौक-चौराहों पर कुंआरी कन्याओं के लिए अल्पहार व शरबत की व्यवस्था की गयी थी. मंदिर के महंथ बाबा रामकृष्ण दास उर्फ पप्पू बाबा ने बताया कि समाज के कल्याण के लिए समस्त ग्रामीणों के सहयोग से श्री रूद्र महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है जो 11 दिनों तक चलेगा. यज्ञ के दौरान मंदिर में स्थापित भगवान भोलेशंकर को प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. उक्त यज्ञ में वृंदावन की रामलीला व लोगों के मनोरंजन के लिए विभिन्न खेल-तमाशा को भी बुलाया गया है. मौके पर स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा, जदयू नेता कपिलदेव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल, भाजपा नेता अजय पटेल, राजद नेता रामबाबू यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय पटेल, मुखिया रामनारायण राय, सुमन पटेल, जिला पार्षद मो. नबी हसन, डाॅ एकलाख अहमद, इंद्रजीत पटेल,,विकास पटेल, इंद्रासन साह, सुनील कुमार, राधा भगत, कृष्णा राय, गोपाल राय, विनय पटेल, पारस प्रसाद सहित हजारों की संख्या में महिला व पुरूष श्रद्धालु मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ajit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >