Motihari: भारत माला परियोजना में किसानों की समस्याओं का शीघ्र होगा निराकरण

भारतमाला परियोजना के अंतर्गत सड़क निर्माण का कार्य तो प्रगति पर है लेकिन पकड़ीदयाल, चिरैया एवं ढाका अंचल के किसानों की समस्या जस की तस बनी हुई हैं.

Motihari: सिकरहना. भारतमाला परियोजना के अंतर्गत सड़क निर्माण का कार्य तो प्रगति पर है लेकिन पकड़ीदयाल, चिरैया एवं ढाका अंचल के किसानों की समस्या जस की तस बनी हुई हैं. किसानों की अधिग्रहण की गई जमीन के दावे एवं भुगतान, एलपीसी, वास्तविक कीमत से कम मुआवजा देने, मुआवजा लंबित रहनेआदि की शिकायतें लगातार मिलती रही हैं.कई किसानों को अब तक भूमि अधिग्रहण से संबंधित विभागीय नोटिस तक प्राप्त नहीं हुए हैं. किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर शुक्रवार को एमएलसी डॉ. खालिद अनवर, आयुक्त तिरहुत प्रमंडल राजकुमार एवं जिला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल के साथ मोतिहारी अतिथि गृह में किसानों की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. आयुक्त एवं जिला पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से आश्वस्त किया कि जिन किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है या जिन किसानों को भूमि अधिग्रहण से संबंधित विभागीय नोटिस प्राप्त नहीं हुए हैं उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा.किसानों से अपील की गई कि वे अपने संबंधित भूमि के दस्तावेजों के साथ मुजफ्फरपुर कमिश्नर कार्यालय में संपर्क करेंगे वहां उनकी समस्याओं का शीघ्र निष्पादन किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amritesh kumar

अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >