Motihari news : राष्ट्रीय पारा रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप में जिले के प्रवीण ने जीता कांस्य पदक

राष्ट्रीय पारा रोड साइकिलिंग चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ी प्रवीण कुमार ने कांस्य पदक जीतकर बिहार और जिले को गौरवान्वित किया है.

Motihari news : मोतिहारी : राष्ट्रीय पारा रोड साइकिलिंग चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ी प्रवीण कुमार ने कांस्य पदक जीतकर बिहार और जिले को गौरवान्वित किया है. 29 व 30 मार्च काे साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की देखरेख में तेलंगाना साइकिलिंग एसोसिएशन द्वारा सिकंदराबाद में आयोजित की गई दो दिवसीय प्रथम पारा राष्ट्रीय रोड साइकिलिंग चैंपियनशिप के सीनियर वर्ग में पूर्वी चंपारण के प्रवीण कुमार ने कांस्य पदक जीता. जबकि नालंदा के कन्हैया कुमार ने इसी कैटेगरी में कांस्य, सीनियर वर्ग टी-2 कैटेगरी में दरभंगा के जलालुद्दीन अंसारी ने कांस्य पदक प्राप्त कर राज्य का नाम रोशन किया है. साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के सचिव डॉक्टर कौशल किशोर सिंह के हवाले से पूर्वी चम्पारण जिला साइकिलिंग संघ के सचिव सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि पारा साइकिलिंग के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तीन खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर सूबे की प्रतिभा को कायम किया है. पूर्वी चम्पारण के हरसिद्धि के दुदहीकोठी निवासी प्रवीण साइकिलिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा था. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्ववधान में व साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के देखरेख में पटना में आयोजित कैंप में पारा साइकिलिंग के कई खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया था . इन खिलाड़ियों में प्रवीण कुमार भी शामिल था. बताया कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में मेडल जीतने पर पारा साइक्लिस्टो (महिला और पुरुष) के करियर के लिए बेहतर अवसर है. राज्य का नाम रोशन करने वाले सभी पारा साइक्लिस्ट, उनके प्रशिक्षक आशीष कुमार तथा सपोर्टिंग स्टाफ को साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ़ बिहार ने उनके इस उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत बधाई देते हुए एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satendra prasad sat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >