Motihari: रक्सौल के दो सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

बरसात से पूर्व जर्जर तार मेंटनेंस और पेड़ की टहनी कटाई छटाई को लेकर रक्सौल सबडिवीजन के पलनवा एवं अमोदेई दो पवार सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति सुबह 9 बजे से दोपहर 02 बजे तक बाधित रहेगी.

Motihari:रक्सौल . बरसात से पूर्व जर्जर तार मेंटनेंस और पेड़ की टहनी कटाई छटाई को लेकर रक्सौल सबडिवीजन के पलनवा एवं अमोदेई दो पवार सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति सुबह 9 बजे से दोपहर 02 बजे तक बाधित रहेगी. रक्सौल सब डिवीजन के सहायक विद्युत अभियंता सुनील रंजन ने बताया की जर्जर तार, पिन इन्सुलेटर, डिश आदि मरम्मति एवं हाई टेंशन तार के आसपास पेड़ के टहनियों की कटाई छटाई का कार्य किया जाएगा. ताकी आंधी बरसात के समय भी विद्युत सभी क्षेत्रों में निर्बाध रूप से आपूर्ति किया जा सकें. इसी के वजह से पलनवा पावर सब स्टेशन से जगधर, पलनवा भेलाही, लौकरीया, भरवालिया, तपसी परसौना, पंचायत एवं अमोदेई पावर सब स्टेशन से पटनी , बैरिया, सतपिपरा, पंचायत एवं सुगौली के करमवा पंचायत में सुबह के 09 बजे से दोपहर 02 बजे तक तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेंगी. इस संबंध में कनीय विद्युत अभियंता मो. गालिब और मनीष कुमार ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि अमोदेई एवं पलनवा पावर सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति होने वाले क्षेत्र में मेंटनेंस का कार्य किया जाएगा. इसीलिए उक्त फीडरों कि लाइन 5 घंटे के लिए बाधित रहेगी. वहीं दोपहर 2 बजे उपरांत पुनः विद्युत सेवा सुचारू हो जाएगी. एसडीओ ने उक्त क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अपील किया है की अपने सभी विद्युत से जुड़े जरूरी कार्य उपरोक्त समय के पहले ही निबटा ले. ताकी कोई असुविधा नही हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ajit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >