Motihari: बीआरपी हत्या के आरोपियों के घर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार

बीआरपी के हत्या के फरार आरोपियों के घर पर पुलिस ने शुक्रवार को इश्तेहार चस्पा दिया.

Motihari: गोविंदगंज. बीआरपी के हत्या के फरार आरोपियों के घर पर पुलिस ने शुक्रवार को इश्तेहार चस्पा दिया. जिला पुलिस कप्तान के निर्देश के आलोक में इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बीआरपी कुबेर पाण्डेय उर्फ अभिनंदन पांडेय के हत्या के आरोपी पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बिसही गांव का अवनीश कुमार उर्फ देवा व सरेया मिश्राइन टोला का रोहित कुमार के घर पर डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चस्पाया. बता दें कि पहाड़पुर थाना क्षेत्र के लौकाहा गांव का बीआरपी कुबेर पाण्डेय 31 दिसंबर 2024 को आवश्यक कार्य को ले बाइक से अरेराज आ रहा था. इसी दौरान पीछा कर रहे अपराधियों ने अरेराज बेतिया मुख्य मार्ग पर रढीया राय टोला के पास गोली मारकर हत्या कर दिया था. घटना को लेकर मृतक की पत्नी रजनी देवी ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पुलिस टीम में अपर थानाध्यक्ष बीरेंद्र कुमार पासवान,सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व भारी संख्या में पुलिसबल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Himanshu kumar

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >