Motihari: बेहतर कार्य के लिए थानाध्यक्ष हुए सम्मानित

चम्पारण क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक हर किशोर राय ने बेहतर कार्य के लिए पीपराकोठी थानाध्यक्ष खालिद अख्तर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है.

Motihari: पीपराकोठी. चम्पारण क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक हर किशोर राय ने बेहतर कार्य के लिए पीपराकोठी थानाध्यक्ष खालिद अख्तर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है. उन्हें यह सम्मान देते हुए बताया है कि थानाध्यक्ष श्री अख्तर ने क्षेत्र में काफी मेहनत एवं लग्न से कार्य को करते हुए विधि व्यवस्था एवं पर्व त्योहारों के अवसर पर शांतिपूर्वक संपन्न कराया है. इसके साथ आशा के अनुरूप कांडो का निष्पादन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी की है, जिस सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा एवं बधाई के पात्र है. इसके लिए उन्हें एक सुसेवांक प्रदान किया गया है. आगे भी पूरी मुस्तैदी से कार्य करने की उम्मीद जताई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Himanshu kumar

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >