Motihari: 30 अप्रैल को रक्सौल में सजेगी हंसी-ठहाके की महफिल

प्रभात खबर अखबार के द्वारा रक्सौल में आगामी 30 अप्रैल को विराट हास्य कवि सम्मेलन सह अपराजिता सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा.

Motihari: रक्सौल. प्रभात खबर अखबार के द्वारा रक्सौल में आगामी 30 अप्रैल को विराट हास्य कवि सम्मेलन सह अपराजिता सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा. एक दशक से अधिक समय से लगातार प्रभात खबर के द्वारा प्रत्येक वर्ष विराट हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाता रहा है. इस साल 30 अप्रैल को रक्सौल में होने वाले आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है. प्रभात खबर कवि सम्मेलन में देश के प्रसिद्ध कवि शंभू शिखर, कवि दिनेश बाबरा, कवि अशोक चारण के साथ-साथ कवयित्री पद्मिनी शर्मा ने प्रभात खबर का आमंत्रण स्वीकार है और विराट हास्य कवि सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए रक्सौल की धरती पर आ रहे हैं. विराट हास्य कवि सम्मेलन सह अपराजिता सम्मान समारोह 2025 को सफल बनाने के लिए प्रभात खबर के साथ-साथ मुख्य प्रायोजक के रूप में रीपुराज एग्रो प्राइवेट लिमिटेड का सहयोग प्राप्त हुआ है. इसी प्रकार सहयोगी के रूप में अन्नपूर्णा स्वीट्स एंड बेकरी मेन रोड रक्सौल, खेमचंद ताराचंद महाविद्यालय रक्सौल का सहयोग प्राप्त हुआ है. कवि सम्मेलन का आयोजन रक्सौल के बाइपास रोड स्थित संत माइकल इंग्लिश स्कूल में किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satendra prasad sat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >