Motihari: चिरैया – पुरनहिया जर्जर सड़क निर्माण का रास्ता साफ

शांति चौक चिरैया से भेलवा,पुरनहिया होते हुए घोड़ासहन को जोड़ने वाली करीब 15 किमी जर्जर सड़क के निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है.

Motihari: चिरैया. शांति चौक चिरैया से भेलवा,पुरनहिया होते हुए घोड़ासहन को जोड़ने वाली करीब 15 किमी जर्जर सड़क के निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है.यह सड़क पिछले 10 साल से चलने लायक नहीं था. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इसके निर्माण पर करीब 33 करोड़ रुपये खर्च होंगे. फाईनेंसियल बीड के अनुसार कार्य करने की जिम्मेवारी छतीसगढ़ के विनोद कुमार जैन कंपनी को मिला है ,जिसका वर्क आ र्डर देना शेष है . ढाका आर डब्ल्यू डी के कार्यपालक अभियंता मनाेज कुमार के अनुसार वर्क आर्डर के साथ कार्य करने की अवधि निर्धारित हो जायेगी. इधर ढाका आजाद चौक से रूपहरी तीन किमी तक भी कार्य का फाइनेंशियल ऑर्डर हो गया है ,जो उतर बिहार कंस्ट्रक्शन कंपनी को है . इस कंपनी को भी शीघ्र वर्क आर्डर दी जायेगी .यहां बता दें कि चिरैया पुरनहिया सड़क निर्माण को ले स्थानीय लोगों ने लोकसभा चुनाव में वोट बहिष्कार किया था .और कहा था कि विस चुनाव तक सड़क नहीं बनी तो फिर वाेट बहिष्कार करेंगे. वहीं रूपहरी से बाइपास रूपहरा नहर होते विश्रहिया फुलविरया तक सीमा सड़क निर्माण में मटेरिया ढोने के कारण आजाद चौक ढाका से रूपहरी तक सड़क जर्जर हो गई .जिसके बन जाने से आस पास के लोगों को राहत मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sn satyarthi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >